बाल मंदिर अखाड़ा, साकची : भव्य शोभा यात्रा में हैरतअंगेज खेलो का प्रदर्शन, झांकिया भी रही आकर्षण का केंद्र
जमशेदपुर: शहर के साकची बाजार में लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा ने निकाली भव्य शोभायात्रा।जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज रहा था।
शोभायात्रा साकची के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पूजा पंडाल में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया। डंका वाले 65 सदस्यों ने राम धुन पर सभी को झुमाया।
इसी तरह सोनीपत से आई टीम की प्रस्तुति राम दरबार, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, सिंदूरी हनुमानजी, शिव तांडव की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। भव्य आतिशबाजी का भी व्यवस्था देखने को मिली। पूर्वी भारत का एक अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, छऊ नृत्य भी आकर्षक का केंद्र थी।
आज निकलेगा विसर्जन जुलूस
28 मार्च को संध्या 04:00 बजे विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। विसर्जन जुलूस में हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन, मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन एवं शहरवाशियों के विशेष आग्रह पर हनुमानजी झांकी को आमंत्रित किया गया है जो जुलूस का मुख्य आकर्षण रहेगी।
बाल मंदिर सेवा समिति विगत 50 वर्षों से रामनवमी महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। जमशेदपुर के शांतिप्रिय जनता का सहयोग, स्नेह हमेशा मिलता आया है। समिति के सन्नी संघी ने जमशेदपुरवाशियों से जुलूस में शामिल होने की अपील की है।
