रामनवमी पर जमशेदपुर में आस्था का सैलाब, मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में दिख रहा आस्था का विराट रूप। अहले सुबह मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के बाहर लंबी कतार लगी।

श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

वहीं, मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

शोभा यात्राओं से सजेगा पूरा शहर, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी जुलूस की निगरानी

रामनवमी जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर काे 13 सुपर जोन और 35 जोन में विभाजीत किया गया है। जोन वार प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेवारी दी गई है। इधर 35 जोन की जिम्मेवारी राजपत्रित अधिकारियों को सौंपी गई है। जुलूस की निगरानी के लिए 340 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला प्रशासन की आेर से दंडाधिकारी, पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है।

संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

साकची, मानगो, जुगसलाई, मुसाबनी, पोटका, सीतारामडेरा और गोलमुरी पर विशेष नजर रहेगी। इसके साथ पूर्व के रिकार्ड के आधार पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

बसों के परिचालन में भी बदलाव

28 मार्च को दोपहर एक बजे से 29 मार्च सुबह 6 बजे तक भुईयांडीह बस स्टैंड से बसों का परिचालन बंद रहेगा। लंबी दूरी की बसें पारडीह चौक एवं मरीन ड्राइव से ही संचालित होंगी। चाईबासा और ओडिशा जाने वाली बसों का परिचालन टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे एसपी कार्यालय के पिछले हिस्से से होगा।

28 मार्च को ड्राइ डे

रामनवमी को लेकर 28 मार्च जिले में ड्राइ डे घोषित किया गया है। शराब की सभी दुकानें, बार और क्लब बंद रहेंगे। स्टेशन चौक, मानगो और गोलमुरी में फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है।

अति संवेदनशील और संवेदनशील स्थानों को चिह्ति कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है।

कुमार शिवाशीष, सिटी एसपी जमशेदपुर

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो गोलीकांड में मिली कामयाबी : पुलिस ने चार आरपियों को अवैध हथियार व गोलियों समेत किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। डिमना बस्ती रोड स्थित उमा...

विधायक सरयू राय ने बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को किया सम्मानित, बोले-जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत