मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 12 के पास युवक नशे में धुत युवक ने किया कातिलाना हमला, आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

जमशेदपुर : शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 12 के पास कपाली निवासी राजन खान पर तलवार से कातिलाना हमला किया गया। पीड़ित राजन खान ने मुताबिक रविवार रात करीब 9:30 बजे वह करलोस जैस्मिन फ्लैट, रोड नंबर 12 स्थित अपने दोस्त शारिक के घर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार पार्क कर बाहर कदम रखा, उसी दौरान नशे की हालत में मोहम्मद नईम नामक युवक पहले से तलवार लहरा रहा था। घटना बीती रात की है।

इसी बीच आरोपी अचानक राजन खान के पास पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 20 से 25 बार वार करने की कोशिश की। किसी तरह खुद का बचाव करते हुए राजन खान वापस कार के अंदर घुस गए और तुरंत आज़ाद नगर थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद नईम को हिरासत में लेकर थाना ले आई। इस मामले में आजाद नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पीड़ित का कहना है कि वह आरोपी को पहले से नहीं जानते थे और ना ही कभी कोई संपर्क रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और उसकी हरकतों से पूरी बस्ती परेशान है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड भाजपा : प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, देखें 19 नेताओं के नाम व मोबाइल नंबर

-भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान, 19 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी _ राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा तैयार, नई प्रवक्ता सूची जारी _झारखंड भाजपा...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत