बुड़ामारा चाकुलिया रेल लाइन परियोजना को मिली रैयतों की सहमति

जमशेदपुर : आखिरकार लंबी प्रतीक्षा के बाद बुड़ामारा चाकुलिया रेल लाइन परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो गया। बुड़ामारा चाकुलिया रेल लाइन परियोजना क्रियान्वयन के लिए भूमि अर्जन से जुड़े मुद्दों पर स्थानीय रैयतों के साथ संवाद स्थापित करने एवं उनकी आपत्तियों के समाधान के लिए शुक्रवार को संबंधित गांवों में ग्राम सभा आयोजित की गई।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम श्रीमती गुंजन सिन्हा की अध्यक्षता मौजा भूरशान, खैरबनी, टोभाबनी, गौरांगपुर, मौदा एवं हिजली में ग्राम सभा की गई।

ग्राम सभा के दौरान रैयतों को परियोजना की आवश्यकता, संभावित लाभों तथा भूमि अर्जन प्रक्रिया से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

ग्राम सभा में उपस्थित रैयतों ने भूमि अर्जन को लेकर अपनी जिज्ञासाएं एवं आशंकाएं रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा संतोषजनक समाधान का भरोसा दिलाया गया। विस्तृत चर्चा के बाद सभी रैयतों ने निर्माण कार्य के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

ग्राम सभा में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के अलावे अंचल अधिकारी, बहरागोड़ा तथा दक्षिण पूर्व रेलवे, खड़गपुर के सहायक अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी व भूरशान, खैरबनी, टोभाबनी, गौरांगपुर, मौदा एवं हिजली के ग्रामीण उपस्थित थे।

इस परियोजना के पूरा होते ही संबंधित क्षेत्र के लोगों का काफी राहत मिलेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

बेघर व बेसहारा लोगों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराएं बीडीओ

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि बेघर व बेसहारा लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इस योजना को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत