जमशेदपुर में अपहृत युवती बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले की शुरूआत काशाफलिया गांव निवासी सुरेश पात्र की लिखित शिकायत से हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना देते हुए बहरागोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और एक विशेष टीम का गठन किया गया।जांच के दौरान तकनीकी सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के नयाग्राम थाना क्षेत्र के बारडीगा गांव में मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करते हुए आरोपित सागर दंडपात को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बहरागोड़ा पहुंची। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच की कमान अब सत्येंद्र के हाथ, कड़े मुकाबले में अनिल ठाकुर को दी पटकनी

​जमशेदपुर | ​ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में सौहार्दपूर्ण लेकिन बेहद रोमांचक माहौल...

उड़िया महोत्सव में दिखी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक

जमशेदपुर: उत्कल एसोसिएशन के तत्वावधान में उड़िया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक देखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत