बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस मौन

जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस पर एक बार फिर सवाल उठ रहा है। बुधवार देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अमानवीय बर्ताव के मामले में पुलिस की शिथिलता के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

हुआ यूं कि बागबेड़ा नया बस्ती में बुधवार देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अमानवीय व्यवहार की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, उसी बस्ती में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला रात में किराने का सामान लेने पास की दुकान पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस दुकान के पास अक्सर बागबेड़ा इलाके के एक शराब माफिया के बेटे कन्हैया का अपने नशेड़ी दोस्तों के साथ अड्डा लगा रहता है, जहां शराब और सिगरेट के नशे में धुत होकर आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ की जाती है।

बताया जाता है कि बुधवार रात भी कन्हैया अपने साथियों के साथ वहीं बैठा हुआ था। जैसे ही महिला सामान लेने पहुंची, आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे सरेआम लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला को पकड़कर उसके मुंह में जबरन सिगरेट भी लगा दी गई। इस दौरान दुकान में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई, जिससे किराने की दुकान का सामान भी तहस-नहस हो गया।

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित महिला और दुकानदार शिकायत लेकर बागबेड़ा थाना पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस का रवैया सुस्त नजर आया और तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या रूख अख्तियार करती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेल्डीह तालाब में ऑक्सीजन की कमी पर सरयू राय ने जताई चिंता

बाहरी पानी और शैवाल बढ़ने से घट रहा ऑक्सीजन स्तर, सफाई और प्रबंधन पर उठे सवाल लंबे समय से नहीं हुई तालाब की सफाई, दिन...

रेलवे की लेटलतीफी पर आगे की रणनीति तय करेंगे सरयू राय

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रविवार, 12 अप्रैल को एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में 7 अप्रैल को रेलवे की लेटलतीफी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

ईरान सीजफायर से बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और ईरान में सीजफायर की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत