झारखंड में अब ‘स्थानीय स्वशासन’ , जमशेदपुर समेत 48 नगर निकायों में वोटों की गिनती जारी, तेज हुई उम्मीदवारों की धड़कनें
जमशेदपुर : सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। विधानसभा और संसदीय चुनाव की तर्ज पर इस चुनाव में मतगणना केंद्रों को भीड़ दिखी।
जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा मानगो, जुगसलाई तथा चाकुलिया नगर पालिका निर्वाचन हेतु मतगणना कार्य का निरीक्षण किया गया।
बहरहाल इस चुनाव में इंडिया गठबंधन और विपक्षी भाजपा के जनाधार की अग्निपरीक्षा भी माना जा रहा है। दोनों ही दलों अपनी हैसियत के अनुसार चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी थी। कई राष्ट्रीय स्तर के नेता केंद्रीय मंत्रियों ने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में मतदाताओं से वोट मांगे यह दावा करते हुए कि उनके उम्मीदवार चुनाव जीते तो इलाके में विकास की गंगा बहेगी।
प्रशासनिक स्तर की बात करें तो मतगणना टेबलों पर पारदर्शी प्रक्रिया का दावा किया गया है। हालांकि बैलेट पेपर (मतपत्र) से चुनाव हुए हैं, जिसके कारण नतीजों की घोषणा में समय लग सकता है।
जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड नंबर 1,2,3 व 4 के नतीजे की घोषणा
——————————-
वार्ड संख्या 01
शेख अब्दुल अकीब 1121 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
——————————-
वार्ड संख्या 02
मो0 इरशाद हैदर 557 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
——————————-
वार्ड संख्या 03
जगदीप सिंह 447 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026
——————————-
वार्ड संख्या 04
राहत हुसैन 1373 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित

