टाटा संस में चंद्रशेखरन का तीसरा टर्म तय, अगले हफ्ते मिलेगी बोर्ड की मंजूरी

रतन टाटा की तरह रिटायरमेंट पॉलिसी में मिलेगी छूट!, 156 करोड़ है चंद्रशेखरन की सैलरी

अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में आए, जनवरी 2017 में बनाया गया उन्हें चेयरमैन

टाटा समूह (TATASONS) में पहली बार वो होने जा रहा, जो पहले कभी नहीं हुआ

नई दिल्ली : देश की सबसे विश्वसनीय कंपनियों में से एक टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को तीसरा टर्म मिलना तय माना जा रहा है। इसके लिए इस औद्योगिक घराने ने वर्षों पुराने नियम को तोड़ते हुए यह निर्णय लिया है। कंपनी की रिटायरमेंट पॉलिसी में छूट दी जा सकती है।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा संस अगले हफ्ते ईजीएम की तैयारी कर रही है जिसमें इससे जुड़ा प्रस्ताव रखा जा सकता है। चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल खत्म होने में अब पूरा एक साल बाकी है।

यह प्रस्ताव टाटा संस की रिटायरमेंट पॉलिसी में एक अपवाद होगा। इस तरह की छूट 2016 में रतन टाटा को दी गई थी जब वह साइरस मिस्त्री की जगह चेयरमैन बने थे। चंद्रशेखरन जून में 63 साल के हो जाएंगे। इस तरह यह प्रस्ताव टाटा संस में 65 साल की उम्र के बाद नॉन-एग्जीक्यूटिव रोल पर लागू रिटायरमेंट पॉलिसी में एक छूट है।

टाटा संस में मैज्योरिटी शेयर होल्डर टाटा ट्रस्ट्स में पिछले साल अक्तूबर में एक प्रस्ताव पारित कर चंद्रशेखरन की फिर से नियुक्ति को हरी झंडी दी थी। सूत्रों का कहना है कि टीसीएस का टॉप मैनेजमेंट अगले हफ्ते टाटा संस के बोर्ड में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक प्रजेंटेशन देगा।

हाल में एआई के उभार से टेक शेयरों में काफी गिरावट आई है। अमेरिका की एआई डेवलपर एंथ्रोपिक ने हाल में Claude Cowork टूल लॉन्च किया था जिससे आईटी सर्विसेज कंपनियों के बिजनेस मॉडल को खतरा पैदा हो गया है।

नेट प्राफिट 28,898 करोड़ रुपये

सूत्रों का कहना है कि टाटा संस के बोर्ड को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एयर इंडिया में हुए अपडेट्स की भी जानकारी दी जाएगी। टाटा ग्रुप के लिए 2025 बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 24% की तेजी के साथ 5.92 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया लेकिन नेट प्रॉफिट 17% की गिरावट के साथ 28,898 करोड़ रुपये रह गया।

होल्डिंग कंपनी की टाटा ग्रुप की कंपनियों में 8 फीसदी से 71.75 फीसदी तक हिस्सेदारी है और उसकी इनकम में इन कंपनियों द्वारा दिया गया डिविडेंड का बड़ा हिस्सा है।

फाइनेंशियल ईयर 2025 में टाटा ग्रुप का सभी लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियों से रेवेन्यू 15.34 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि नेट प्रॉफिट 1.13 लाख करोड़ रुपये था। टाटा ग्रुप का मौजूदा मार्केट कैप 24.39 लाख करोड़ रुपये है। चंद्रशेखरन को फरवरी 2022 में दूसरा टर्म दिया गया था। वह अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में आए थे और जनवरी 2017 में उन्हें चेयरमैन बनाया गया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

सीतारामडेरा के छायानगर में दो युवकों पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : शहर में चापड़बाजी की घटना अब आम हो चली है. आए दिन शहर में चापड़ से हमला हो रहे हैं. यूं कहें...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत