पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, भारत में एआई सहयोग पर हुई अहम चर्चा


नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुंदर पिचाई से मुलाकात की। यह बैठक दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के अवसर पर हुई। दोनों नेताओं के बीच भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास और सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सुंदर पिचाई से मिलना अत्यंत सुखद रहा। उन्होंने बताया कि बैठक में भारत द्वारा एआई क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और गूगल द्वारा भारतीय छात्रों एवं पेशेवरों के साथ संभावित सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया।
सुंदर पिचाई इन दिनों इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत दौरे पर हैं। उनका मुख्य संबोधन 20 फरवरी को प्रस्तावित है। इससे पहले उन्होंने भी एक्स पर पोस्ट कर भारत आने पर प्रसन्नता जताई।
समिट का उद्घाटन 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अपने संबोधन में वे वैश्विक सहयोग, समावेशी विकास और जिम्मेदार एआई के लिए भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष एवं सरकार प्रमुख, 60 से ज्यादा मंत्री और उपमंत्री सहित 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही 500 से अधिक वैश्विक एआई विशेषज्ञ, सीईओ, संस्थापक, शिक्षाविद और शोधकर्ता भी इसमें शामिल हो रहे हैं।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को वैश्विक एआई एजेंडा तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। ‘जन, दुनिया और प्रगति’ के तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित यह शिखर सम्मेलन सात विषयगत कार्य समूहों के माध्यम से आर्थिक विकास, सामाजिक सशक्तिकरण, सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई, मानव संसाधन विकास, विज्ञान और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर मंथन करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के विराेध में श्रीनगर में जोरदार प्रदर्शन

श्रीनगर : आखिरकार अमेरिका अपने मकसद में कामयाब हो गया। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में लोगों...

अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान

तेहरान ।अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

झारखंड में अब ‘स्थानीय स्वशासन’ , जमशेदपुर समेत 48 नगर निकायों में वोटों की गिनती जारी, तेज हुई उम्मीदवारों की धड़कनें

जमशेदपुर : सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। विधानसभा और संसदीय चुनाव की तर्ज पर इस चुनाव में...

Common wealth Chess Gold : लोयोला स्कूल जमशेदपुर के 8वीं कक्षा के छात्र अधिराज मित्रा को सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

रांची : 8वीं कक्षा के छात्र अधिराज मित्रा ने मलेशिया में जीता Common wealth Chess Gold (U-14)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस युवा मेधावी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत