जमशेदपुर में स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर और बौद्धिक विमर्श आयोजित

जमशेदपुर । सत्यानंद योग केंद्र की ओर से परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के जन्मोत्सव के अवसर पर साकची स्थित बोधी सोसायटी में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें लगभग 50 से 60 प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष मिस्टर बैग मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह ने रक्तदान की वैज्ञानिक महत्ता और जीवन रक्षा में इसकी अनिवार्यता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान संस्था की पत्रिका ‘योग सुधा’ का भी लोकार्पण किया गया। पत्रिका के संपादक अश्वनी कुमार शुक्ला ने बिहार स्कूल ऑफ योगा के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती और स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के आध्यात्मिक दर्शन पर प्रकाश डालते हुए पत्रिका की भावी योजनाओं की जानकारी दी। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में संरक्षक रश्मि ठक्कर, मला रे, राज शर्मा, अश्विनी शुक्ला, मनोज झा, केटी भट्टीन, प्रकाश दुबे, बीएनपी गुप्ता, मणि भूषण और धर्मेश सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों में हर हफ्ते होगी जन सुनवाई, उपराज्यपाल ने दिया निर्देश

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने 20 जून से सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश दिया है कि वे हर...

साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पुरुलिया से किया बरामद, दंपति गिरफ्तार

जमशेदपुर। साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिनों की लगातार खोजबीन और तकनीकी जांच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत