नगर निकाय चुनाव के लिए झामुमो समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी
जमशेदपुर : देर आए दुरुस्त आए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के साकची स्थित संपर्क कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह जमशेदपुर महानगर संयोजक मंडली के सदस्य प्रमोद लाल ने नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने प्रत्याशियों की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल,जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी, जिला परिषद की चेयरमैन बारी मुर्मू, सागेन पूर्ति, लालटू महतो, सरोज महापात्रा, बबन राय, मानगो नगर समिति के अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू, खुद्दू उरांव, रजनी दास,प्रीतम हेंब्रम, डी राकेश राव, प्रकाश चंद्र झा पिंटू लाल उपस्थित थे ।
विगत दिनों AIAMI पार्टी समर्थित मानगो मेयर पद की प्रत्याशी जेबा कादरी ने संवाददाता सम्मेलन कर बयान जारी किया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को धोखा देने का काम किया । प्रमोद लाल ने कहा कि बहन जेबा कादरी ने धैर्य नहीं रखा और उन्होंने प्रत्याशी की घोषणा होने से पहले ही दूसरी पार्टी AIAMI ज्वॉइन कर ली।
इसके साथ साथ आज झामुमो ने तीनों नगर निकायों के चुनावों के लिए झामुमो समर्थित प्रत्याशी की घोषणा कर दी , जिसकी सूची निम्न प्रकार है !!
1. मानगो नगर निगम = लखी सिंह
2. जुगसलाई नगरपालिका =डॉली मल्लिक
3. चाकुलिया नगर पंचायत = सोमवारी सोरेन
