जमशेदपुर के कैरव गांधी अपहरण मामले में मास्टरमाइंड पंजाब का तेजिंदर पाल सिंह गिरफ्तार

जमशेदपुर। जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के चर्चित अपहरण कांड में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले और सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले का मास्टरमाइंड पंजाब के लुधियाना निवासी तेजिंदर पाल सिंह उर्फ सरदार जी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि अपहरण के बाद फिरौती की रकम वसूली गई थी या नहीं। जांच के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन अपहरणकर्ता घायल हुए थे। इलाज के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

13 जनवरी को कैरव गांधी का अपहरण सीएच एरिया से उस समय कर लिया गया था, जब अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें जबरन वाहन में बैठा लिया। घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गई थी। पुलिस की सघन दबिश के चलते 26 जनवरी की रात अपहृत उद्यमी को हजारीबाग जिले के चौपारणझ्रबरही सीमा के पास छोड़ दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय के अनुसार, मामले का खुलासा अपहरण कांड में गिरफ्तार और मुठभेड़ में घायल आरोपित मोहम्मद इमरान उर्फ आमिर से पूछताछ के बाद हुआ। नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र निवासी इमरान ने बताया कि पूरी साजिश जमशेदपुर के मानगो इलाके में रची गई थी और इस गिरोह में कुल 12 लोग शामिल थे। अपहरण की योजना तेजिंदर पाल सिंह के निर्देश पर तैयार की गई थी।

इमरान ने पुलिस को बताया कि अपहरण में इस्तेमाल वाहन खरीदने के लिए तेजिंदर ने चार लाख रुपये मुहैया कराए थे। वारदात के बाद तेजिंदर और उसका सहयोगी साद आलम इंडोनेशिया फरार हो गए थे, जहां से वे अपहृत के परिजनों से फिरौती को लेकर संपर्क में थे। साद आलम के माध्यम से ही इमरान की पहचान तेजिंदर से हुई थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि अपहरण से पहले अपराधियों ने कई महीनों तक जमशेदपुर में किराए के मकान तलाशे, पुलिस गतिविधियों की रेकी की और पूरी रणनीति बनाई। हथियार, कारतूस और एक पुरानी स्कॉर्पियो वाहन की व्यवस्था भी पहले से कर ली गई थी। स्कॉर्पियो को ओएलएक्स के जरिए पटना से खरीदा गया था।

पुलिस अब तक इस मामले में गुड्डू सिंह, उपेंद्र सिंह, मोहम्मद इमरान, मोहन कुमार और अर्जुन सिंह सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अधिकांश आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही यह भी साफ कर दिया जाएगा कि फिरौती की रकम का लेन-देन हुआ या नहीं। प्रारंभिक जांच में यह मामला एक संगठित अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत