डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा में “परीक्षा पे चर्चा 2026” से छात्रों को करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा में “परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) 2026” के 9वें संस्करण का सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (AIR) एवं यूट्यूब के माध्यम से सामूहिक रूप से देखा गया। इस कार्यक्रम में बी.एड. के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना और उसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने शिक्षा के उद्देश्यों, नैतिक मूल्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, सभी शिक्षकगण एवं सहायक सदस्यों का विशेष योगदान रहा। प्रोग्राम ऑफिसर पूनम की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महाविद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में दो सड़क हादसे, एक की मौत

जमशेदपुर में देर रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए, अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

चांडिल में हाथियों के हमले से बुजुर्ग की मौत

चांडिल के कुकडू क्षेत्र में हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हुई, जिससे ग्रामीणों में डर और वन विभाग के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में भैरव पूजा के साथ चैत्र पर्व का भव्य आगाज, पारम्परिक ‘परिखण्डा’ नृत्य ने मोहा मन

सरायकेला। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) का विधिवत शुभारंभ रविवार को भैरव पूजा के साथ हो...

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत