चाईबासा सदर अस्पताल में मासूमों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में हाईकोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश

चाईबासा : चाईबासा सदर अस्पताल में मासूमो को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने का मामला अभी थमा नहीं है। ताजा मामला हाईकोर्ट के आदेश का है। झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए राज्य सरकार को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने चाईबासा सदर थाना के थानेदार को निर्देश दिया है कि यदि यह मामला संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है तो तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए। कोर्ट ने मामले की रिपोर्ट भी तलब की है।

इस मामले में याचिका दायर करने वाले दीपक हेंब्रम की आेर से कोर्ट को बताया गया कि संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में पहले थानेदार से संपर्क किया था लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में पांच मासूमों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है।

पुलिस की भूमिका संदिग्ध

इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदेश पर दोषी लोगों को निलंबित किया गया पर केस दर्ज नहीं किया गया। याचिका दायर करने वाले दीपक ने चाईबासा थाना में आवेदन दिया तो थानेदार ने स्पष्ट कहा कि मामले में कार्रवाई हो चुकी है। बाध्य होकर उन्हें कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। उन्होंने मजबूर होकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

क्या है मामला

चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित पांच मासूमों को ब्ल्ड ट्रांसफ्यूजन के दौरान एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया गया था। जांच के दौरान एक बच्चे में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद मीडिया में खबरें आई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिविल सर्जन समेत जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया था। इस मामले में पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी आदेश दिया गया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुन्दरनगर में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

सुन्दरनगर के नंदूप गांव में रेलवे ट्रैक पार करते समय 65 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

अंबेडकर जयंती पर जमशेदपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर में अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर समानता का संकल्प लिया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत