राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने बापू को दी श्रद्धांजलि
रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपिका पांडेय सिह एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी ने मोरहाबादी मैदान, बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

