सिदगोड़ा टाउन हॉल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या देशभक्ति गीतों व नृत्य की शानदार प्रस्तुति

जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा देशभक्ति गीतों एवं नृत्य से ओतप्रोत एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया तथा देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृतिक प्रस्तुति के लिए तृतीय पुरस्कार- दिव्य रत्न, सीएम स्कूल ऑफ एक्सलैंस जमशेदपुर को एकल गायन प्रस्तुति के लिए, द्वितीय पुस्कार नाट्य प्रस्तुति हेतु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पटमदा को तथा प्रथम पुरस्कार नाट्य प्रस्तुति हेतु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जमशेदपुर को दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना...

गढ़वा में होटल छापेमारी, 14 जोड़े पकड़े गए

गढ़वा में पुलिस छापेमारी में 14 जोड़े पकड़े गए, तीन होटल सील किए गए और नाबालिग मिलने से जांच तेज हो गई।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ट्रेनों की लेटलतीफी पर भड़के विधायक सरयू राय, रेलमंत्री बताएं किन वजहों से यात्री हो रहे परेशान

बोले-रेलवे की समितियों पर भी विफरे- समितियों के कामकाज पर भी उठाए सवाल जमशेदपुर आने वाले यात्रियों को मजबूरन चांडिल, कांड्रा और आदित्यपुर में उतरना...

27 अप्रैल को सेंदरा पर्व, दलमा क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह चरम पर

दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने पूजा-अर्चना के बाद की घोषणा, ‘गिरा सकम’ से भेजा गया निमंत्रण, मांदर की गूंज के बीच माहौल पूरी तरह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत