विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए मैपिंग कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के निमित्त सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला के सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के लिए SIR 2003 के निर्वाचक सूची में पंजीकृत निर्वाचक के साथ वर्तमान निर्वाचक पंजीकृत निर्वाचकों का SIR पूर्व गतिविधियों के तहत मैपिंग के सम्बन्ध में विस्तार रुप से जानकारी देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया।

पहले सत्र में जिल के पदाधिकारी-कर्मी तथा दूसरे सत्र में रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण एवं आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकरी दी गई। प्रशिक्षण सत्रों की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने की।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य में SIR-2003 में निर्वाचक का नाम खोजने से सम्बन्धित सीईओ झारखण्ड पोर्टल (https://ceo.jharkhand.gov.in/) एवं झारखण्ड के बाहर निर्वाचक का नाम खोजने की विधि https://voters.eci.gov.in/ पर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण कराया गया ।

नाम खोजने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में एक leaflet भी प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराया गया तथा अपील की गई कि leaflet को अपने कार्यालय/आवासीय सोसाइटी के प्रमुख स्थानों पर लगाया जाय जहां नागरिकों का आवागमन रहता है। साथ ही अनुरोध किया गया कि अपने –अपने बी.एल.ओ. को इस कार्य में सहायता प्रदान करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई ।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Junior Doctors Strike Hits MGM Hospital Services

Junior doctors at MGM Medical College Jamshedpur launch indefinite strike over stipend issues, disrupting OPD services and affecting patient care across Kolhan.

Police Gunfight in Ramgarh Injures Dubey Gang Member

Ramgarh police injured a Dubey gang member during a Bhurkunda encounter as SIT intensified action against criminals planning a major incident.

Opinion

Middle East War Risks Global Economic Shock

Rising Middle East tensions could trigger a global food and fuel crisis, highlighting weak global governance and costly geopolitical adventurism.

Baby Girl

Congrats, it's a baby girl.  Wrap her up, let the autumn leaves curl. At 5, she plays with her brother's car. Her mother reminds, come back soon...

Just A Girl 

You May Also Like

Tata Steel Experts Demystify AI for 270 JEM Foundation Teachers in Jamshedpur

Tata Steel’s CIO Jayanta Banerjee and Chief AI Officer Soummo Bose led a seminar on AI for 270 JEM Foundation teachers in Jamshedpur on April 4, focusing on prompt engineering and collaborative AI use.

DLSA Secretary and Civil Surgeon Jointly Inspect East Singhbhum District Jail

East Singhbhum district jail was jointly inspected by DLSA Secretary Kumar Saurabh Tripathi and Civil Surgeon Sahir Paul under a Jharkhand High Court order to review medical facilities for inmates.

Read More

Discussion

Recent