विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए मैपिंग कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के निमित्त सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला के सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के लिए SIR 2003 के निर्वाचक सूची में पंजीकृत निर्वाचक के साथ वर्तमान निर्वाचक पंजीकृत निर्वाचकों का SIR पूर्व गतिविधियों के तहत मैपिंग के सम्बन्ध में विस्तार रुप से जानकारी देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया।

पहले सत्र में जिल के पदाधिकारी-कर्मी तथा दूसरे सत्र में रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण एवं आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकरी दी गई। प्रशिक्षण सत्रों की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने की।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य में SIR-2003 में निर्वाचक का नाम खोजने से सम्बन्धित सीईओ झारखण्ड पोर्टल (https://ceo.jharkhand.gov.in/) एवं झारखण्ड के बाहर निर्वाचक का नाम खोजने की विधि https://voters.eci.gov.in/ पर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण कराया गया ।

नाम खोजने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में एक leaflet भी प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराया गया तथा अपील की गई कि leaflet को अपने कार्यालय/आवासीय सोसाइटी के प्रमुख स्थानों पर लगाया जाय जहां नागरिकों का आवागमन रहता है। साथ ही अनुरोध किया गया कि अपने –अपने बी.एल.ओ. को इस कार्य में सहायता प्रदान करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई ।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

जमशेदपुर में सड़क किनारे मिली वृद्ध महिला की लाश, परसुडीह में सनसनी | Jamshedpur News

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बवानगोरा इलाके में रविवार सुबह सड़क किनारे एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में...

Cyber Fraud Case: CBI ने टुईलाडूंगरी में मारा छापा, इलाके में हड़कंप

🚨 जमशेदपुर से बड़ी खबर! साइबर ठगी मामले की जांच के तहत CBI ने गोलमुरी के टुईलाडूंगरी इलाके में छापेमारी की। 👤 जांच के दौरान राजदीप...

Opinion

Jamshedpur Police Face Trust Test Amid Crime Surge, Stabbing Death and Loot Attempt

Jamshedpur shaken by Himanshu Singh’s stabbing death and a truck driver loot attempt near Burmamines, sparking protests demanding justice.

Sanjay Gupta Slams ‘AI Slop’ Replacing Real Filmmaking

  Director Says VFX Teams Sit Idle as AI Shortcuts Take Over Key Points: Gupta Calls Rising AI Use in Films a Form of Laziness Director...

You May Also Like

Jamshedpur Breaking: सरकारी शराब दुकान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

🚨 जमशेदपुर से बड़ी खबर! जुगसलाई के शिव घाट रोड पर प्रस्तावित सरकारी शराब दुकान के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। 🏫 लोगों...

20 लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार! AK-56 के साथ पुलिस की बड़ी सफलता

🚨 झारखंड के लातेहार से नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी खबर! झारखंड पुलिस, CRPF और कोबरा 209 की संयुक्त कार्रवाई में 20 लाख के इनामी...

Read More

Discussion

Readers' Comments

Recent