September 9, 2026
Town Post
All the News that's Fit to Print
VideosVideo

जमशेदपुर में सड़क किनारे मिली वृद्ध महिला की लाश, परसुडीह में सनसनी | Jamshedpur News

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बवानगोरा इलाके में रविवार सुबह सड़क किनारे एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सरजमदा निधि टोला निवासी नागी हांसदा के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पति के निधन के बाद नागी हांसदा पिछले तीन-चार वर्षों से बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रही थीं। उनका कोई स्थायी सहारा नहीं था और वे आसपास के लोगों से भोजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं मांगकर अपना गुजारा करती थीं। अक्सर वे बवानगोरा क्षेत्र में ही रहती थीं और रात भी सड़क किनारे या आसपास के स्थानों पर बिताती थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार शाम तक उनकी तबीयत सामान्य थी। देर रात जब कुछ स्थानीय लोग उन्हें भोजन देने पहुंचे, तो वे सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिलीं। जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया ने परसुडीह थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

📍 जमशेदपुर, झारखंड और देश की हर बड़ी खबर के लिए Town Post को Subscribe करें।#Jamshedpur #Parsudih #JharkhandNews #BreakingNews #NagiHansda #JamshedpurNews #EastSinghbhum #MGMHospital #PoliceInvestigation #HindiNews #NewsShorts #TownPost #LatestNews #ViralNews #Shorts

Do not forget to subscribe our channel on YouTube and like and share our videos.

For similar news videos, do follow, like, promote and watch our channel and also watch Town Post Live 24×7

  • Town Post is an independent and reliable news portal, committed to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers.

Newsletter

Get the day's top stories in your inbox

Subscribe to the Town Post newsletter — no spam, just the news that matters.

We respect your privacy. Unsubscribe anytime.

Thanks! Please check your inbox to confirm your subscription.

Follow Us

Follow us on social media for the latest news and updates.

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading