जमशेदपुर के साकची में महिला शिक्षिका से दो युवकों ने छीना पर्स

जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के समीप रविवार को अपराधियों ने आॅटो से यात्रा कर रही एक महिला शिक्षिका से बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की पहचान साकची निवासी शिक्षिका हेमलता ठाकुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानगो निवासी हेमलता ठाकुर अपने बच्चे और सहेली के साथ साकची बाजार में शादी से संबंधित खरीदारी करने आई थीं। बाजार से लौटते समय वह एक सवारी आॅटो में बैठी थीं। जैसे ही आॅटो शीतला मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक पर सवार दो युवक आॅटो पास पहुंचे और अचानक हेमलता ठाकुर के हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आॅटो में सवार अन्य लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपित बाइक सहित भीड़ में ओझल हो गए।

पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि छीने गए पर्स में करीब 20 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड सहित कुछ जरूरी कागजात थे। घटना के बाद वह काफी घबरा गईं और आसपास के लोगों की मदद से साकची थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साकची थाना प्रभारी आंनद मिश्रा ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

आदित्य ठाकरे की वजह से ही शिवसेना (यूबीटी) छोड़ रहे नेता: नितेश राणे

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) की तुलना पश्चिम बंगाल के टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) से की है।...

मुजफ्फरपुर में नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारी पूरी, 13 केंद्रों पर परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नई दिल्ली द्वारा 21 जून को देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2026 का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत