सरायकेला में नव नियुक्त सहायक आचार्यों के पदस्थापन में SOP का नहीं किया गया पालन

नाराज सहायक आचार्यों के एक दल ने मंगलवार को उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला में नव नियुक्त सहायक आचार्यों के पदस्थापन में विभागीय एसओपी का पालन नहीं किए जाने से नाराज सहायक आचार्यों के एक दल ने मंगलवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन की एक प्रति जिला स्थापना समिति की अध्यक्ष उप विकास आयुक्त को भी दिया है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में सहायक आचार्य के पदस्थापन में जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा विभागीय SOP का पालन नहीं किया गया है. SOP के तहत सहायक आचार्य का पदस्थापन उनके गृह प्रखंड में किया जाना है. किंतु स्थापना समिति के द्वारा जारी किए गए सूची के अनुसार कई सहायक आचार्य को दूसरे प्रखंडों में पदस्थापन किया गया है.

इनमें कई महिला एवं दिव्यांग सहायक आचार्य हैं जिनका प्रतिस्थापन उनके गृह प्रखंड से अलग जिले के सुदूर भारती क्षेत्र में किया गया है. दिव्यांग सहायक आचार्य अनादी कुमार ने बताया कि समिति द्वारा उनका प्रतिस्थापन उनके गृह से 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित विद्यालय में किया गया है. शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण उन्हें विद्यालय आने- जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

वही सहायक आचार्य कुणाल दास ने कहा की झारखंड के दूसरे जिलों में सहायक आचार्यों के पदस्थापन में SOP का पूरा ध्यान रखा गया है. कुछ जिलों में सहायक आचार्य से ऑप्शन की भी मांग की गई है किंतु सरायकेला- खरसाल जिले में सहाय आचार्यों के पदस्थापना में SOP की पूरी तरह से अनदेखी की गई है. सहायक आचार्यों ने उपायुक्त से पदस्थापना में SOP का पालन करते हुए नए तरीके से पदस्थापन की मांग की है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत