पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से वृद्ध व निराश्रितों के बीच किया गया कंबल का वितरण

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा वृद्ध, निराश्रित एवं अन्य योग्य लाभुकों के बीच लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है।

उपायुक्त द्वारा बीडीओ, सीओ एवं नगर निकाय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जरूरतमंद व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से कंबल पहुंचाया जाए, ताकि शीतलहर के दौरान किसी भी व्यक्ति को कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके तहत शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों, आश्रय गृहों एवं चिन्हित बस्तियों में कंबल वितरण किया जा रहा है।

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए अपने स्वास्थ्य की विशेष सावधानी बरतें, गर्म एवं ऊनी वस्त्रों का उपयोग करें, अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर निकलने से बचें तथा बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, प्रमुख चौक-चौराहों में संध्या के समय अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी और समस्याओं को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी

कुमारडूंगी के कुसमबे गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने इमली के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नशे के कर्ज के डर से युवक ने की आत्महत्या

हजारीबाग में 19 वर्षीय युवक ने नशे के कर्ज के दबाव में आत्महत्या की, परिजनों ने स्थानीय युवकों पर गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत