केरल में खिला कमल, भाजपा के राजेश बने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर

तिरुवनंतपुरम। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्षद वी.वी. राजेश ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर पद की शपथ ली। मेयर चुनाव में उन्होंने 51 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वी.वी. राजेश को भाजपा के 50 पार्षदों और एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन प्राप्त हुआ। चुनाव के दौरान एम.आर. गोपन ने वी.वी. राजेश के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि वी.जी. गिरि कुमार ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

मेयर पद की शपथ लेने के बाद वी.वी. राजेश ने कहा कि तिरुवनंतपुरम शहर के समग्र और तेज विकास के लिए सभी दलों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह उस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो देश की सत्ता में है, ऐसे में केंद्र सरकार के सहयोग से राजधानी शहर के विकास को नई गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहर की आवारा कुत्तों की समस्या सहित नागरिकों से जुड़ी सभी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे।

इससे पहले मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस की ओर से के.एस. सबरीनाथन और मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी माकपा-माले (सीपीएम) की ओर से आर.पी. शिवाजी मैदान में थे। मतदान के बाद कुल 97 वोट वैध पाए गए, जबकि कांग्रेस के दो वोट अवैध घोषित कर दिए गए। बताया गया कि के.आर. क्लैटस और लतिका के मतों में हस्ताक्षर संबंधी त्रुटि पाए जाने के कारण उन्हें अमान्य करार दिया गया। चुनाव परिणामों के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार के.एस. सबरीनाथन को 17 वोट, जबकि एलडीएफ के उम्मीदवार आर.पी. शिवाजी को 29 वोट प्राप्त हुए। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला कलेक्टर ने स्वयं मेयर पद के सत्ता-चिन्ह (इन्सिग्निया) वी.वी. राजेश को सौंपे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में एसआईआर का मकसद बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना है : झामुमो प्रवक्ता

रांची, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने झारखंड में...

पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जिनके सेवन से सेहत को भला चंगा रखा जा सकता है। शरीफा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत