राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिए आवश्यक निर्देश

जमशेदपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में उपायुक्त ने राष्ट्रपति आगमन से संबंधित सुरक्षा, यातायात, कार्यक्रम स्थल, साउंड सिस्टम, स्वागत व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एवं अन्य लॉजिस्टिक तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएँ। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक बैरिकेडिंग, ओवरहेड सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्लान, वाहन पास निर्गत करने तथा रूट लाइन की सघन निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साउंड सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, वैकल्पिक व्यवस्था तथा तकनीकी समन्वय हेतु संबंधित विभाग/एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सजावट, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। अतिथि स्वागत एवं बैठने की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित/संबद्ध रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

विधायक सरयू राय ने बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को किया सम्मानित, बोले-जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर...

मानगो आजादनगर में गणगोर स्वीट्स के पास दो युवकों ने खुलेआम लहराए हथियार, मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

पत्नी की सरेआम पिटाई कर रहा था आरोपी, जुटने लगी भीड़ तो डराने को लहराए हथियार, कुछ युवकों ने पकड़ने की कोशिश तो हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत