सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले होंगे सम्मानित, गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

नयी दिल्ली । केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोक सभा में बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वालों को अब पुलिस से पूछताछ या अन्य किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा।

श्री गडकरी ने प्रश्न काल में एक सवाल के जवाब में बताया कि सरकार ने ऐसे प्रावधान किये हैं जिससे सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को चिकित्सीय सहायता देने या अस्पताल पहुंचाने वालों को अब पुलिस परेशान नहीं करेगी और वे किसी तरह के कानूनी पचड़े में भी नहीं पड़ेंगे। घायलों की मदद करने वालों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जायेगी। उन्होंने लोगों से सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने बताया कि घायलों के अस्पताल पहुंचने पर तुरंत उनका इलाज शुरू हो सके, इसके लिए अस्पतालों को तत्काल डेढ़ लाख रुपये तुरंत प्रतिपूर्ति के रूप में दिये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि देश में प्रति वर्ष पांच लाख सड़क दुर्घटनायें होती हैं, जिनमें करीब डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। इनमें अधिक युवा अधिक होते हैं। उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को यदि तत्काल चिकित्सीय मदद पहुंचायी जाये तो 50 हजार लोगों की जान बचायी जा सकती है। उन्होंने सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरुकता अभियान चलाने की अपील की और उनसे सुझाव भी मांगे।

केन्द्रीय मंत्री ने अध्यक्ष ओम बिरला से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में विचार-विमर्श करने के लिए सदन में चर्चा कराने की भी मांग की और कहा कि इससे देश भर के सांसदों के सुझाव लेकर बेहतर उपाय निकाले जा सकेंगे।

श्री बिरला ने इस पर सदस्यों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की मदद से लोगों खासकर युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने के साथ ही विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा करें। उन्होंने कहा कि वह अगले सत्र में इस गंभीर समस्या पर सदन में विस्तृत चर्चा कराने की कोशिश करेंगे और उनका मानना है कि सबके सुझावों-विचारों से अच्छे परिणाम सामने आ सकेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत