जमशेदपुर में कई मांगों को लेकर आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में मजदूरों ने टेल्को सोसाइटी के समक्ष किया प्रदर्शन

जमशेदपुर। टेल्को वर्कर्स सोसाइटी में मंगलवार को मजदूरों ने लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दूबे ने किया। मजदूरों ने वेतन वृद्धि मिलने के बाद भी ड्यूटी समय में बदलाव, बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मियों के सेवानिवृत्ति पर उनके परिजनों को नौकरी देने संबंधी समझौते के पालन की मांग को लेकर गेट के बाहर प्रदर्शन किया।प्रबंधन ने बताया कि सेक्रेटरी किसी शोक-विवशता के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके। इस पर आनंद बिहारी दूबे ने कहा कि सेक्रेटरी के बिना बैठक का कोई औचित्य नहीं है और बैठक को स्थगित कर दिया। मजदूरों ने अगली वार्ता तक एक सप्ताह का समय दिया। श्री दूबे ने स्पष्ट किया कि वार्ता संपन्न होने तक मजदूर पूर्व निर्धारित 7 से 4 बजे तक के ड्यूटी समय पर ही कार्य करेंगे और उनकी सभी जायज मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में सुशील कुमार घोष, धीरज कुमार, त्रिनाथ, निखिल तिवारी, सनी सिंह सहित बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के पोटका में महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या, प्रेमी ने भी की आत्महत्या

जमशेदपुर। पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद ने दो जिंदगियों...

जमशेदपुर की बागबेड़ा पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर की बागबेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को बागबेड़ा थाना क्षेत्र...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर टाटा ग्रुप मेहरबान, हजारों करोड़ का होने वाला है निवेश

दिल्ली : टाटा ग्रुप (Tata Group) उत्तर प्रदेश पर मेहरबान है। कंपनी वहां हजारों करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इसी क्रम...

जमशेदपुर के सिदगोड़ा इलाके में 43 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत दो गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

जमशेदपुर : शहर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली गुप्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading