एनआई कार्य के कारण इस्पात , इतवारी और टाटा बिलासपुर टाटा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही, परेशान रहे यात्री

एनआई कार्य के लिए सितंबर से चल रही चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों के परिचालन में अनियमितता


यात्रियों, विभिन्न राजनीतिक दल और समाजिक संस्थाओं ने उठाए रेलवे प्रशासन पर सवाल

चक्रधरपुर : पिछले तीन-चार महीने से ट्रेनें रद्​द होने या विलंबित होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एनआई समेत विभिन्न कार्यों को लेकर सितंबर से चल रहे प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को लाईन ब्लॉक के चलते मंगलवार को टिटलागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द रही। मंगलवार को अप इस्पात चक्रधरपुर से रवाना होने के बाद अप लाईन में अपरान्ह लगभग 5 बजे तक यात्रियों के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं था जिसके फलस्वरुप चक्रधरपुर रेल स्टेशन यात्रा विहीन दिखा।

एनआई कार्य को लेकर बिलासपुर टाटा बिलासपुर एवं टाटा इतवारी टाटा एक्सप्रेस भी रद्द रही वहीं पुरी ऋषिकेष उत्कल एक्सप्रेस मंगलवार को परिवर्तित मार्ग पुरी-भुवनेश्वर, कटक, तालचेर, संबलपुर, झारसुगुड़ा रोड, ईब , रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर होकर ऋषिकेश गई जिसके कारण पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस से बालेश्वर, टाटानगर, चक्रधरपुर, रउरकेला और झारसुगुड़ा होकर ऋषिकेष की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के लेटलतीफी और परिचालन में अनियमितता के कारण लोगों में नाराजगी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के लेटलतीफी को लेकर सांसद, विधायक के लेकर पूर्व मुख्य मंत्री के द्वारा आवाज उठाए जा रहे हैं लेकिन रेल प्रशासम पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।

हाल ही में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने रेलवे के जीएम को पत्र लिखकर कोरोना काल में बंद किए ट्रेनों के परिचालन व स्टेशनों में ट्रेनों के ठहराव को पुर्नबहाल करने की मांग की है। वहीं चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों को ससमय चलाने की मांग की।

उसी प्रकार झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी समेत विभिन्न समाजिक संस्थाओं की ओर से लगातार जीएम और डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनों के परिचालन में सुधार लाने की मांग की गई है।

सोमवार को रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा के डांगोवापोसी और नोआमुंडी दौरे के दौरान पूर्व मुख्य मंत्री मधु कोड़ा ने जीएम से मुलाकात कर ट्रेनों के लेट परिचालन में सुधार लाने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

किराया वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे जमशेदपुर के सैरात दुकानदार, कहा-निर्णय वापस नहीं लिया गया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न बाजारों के सैरात दुकानदारों ने मार्केट का किराया बढ़ाए जाने का जोरदार विरोध किया है। मंगलवार को व्यापारियों ने...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल सर्जन ने कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश (दिनांक 11 मार्च 2026) एवं पत्रांक 3680-3703 (दिनांक 16 मार्च 2026) के अनुपालन में पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत