पोटका में महिला चौकीदार को प्रेमी ने मार डाला, फिर खुद भी दे दी जान, सुसाइड का वीडियो किया जारी

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक महिला चौकीदार का खून से लथपथ शव मिला। मृत महिला चौकीदार की पहचान ज्योतिका हेंब्रम के रूप में हुई है, जो पोटका थाना में पदस्थापित थीं।

दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे महिला चौकीदार का शव देखा गया। सूचना मिलते ही आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली है।

घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना की पुलिस के साथ डीएसपी, बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बीडीओ अरुण मुंडा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं मृत महिला चौकीदार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ज्योतिका की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने बताया कि लड़की का किसी लड़के से प्यार मोहब्बत था। लड़का का नाम गणेश माझी था और वह हमेशा लड़की को ड्यूटी करने से मन करता था। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अबतक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

हत्या करने के बाद प्रेमी ने जारी किया वीडियो

जमशेदपुर : महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या में नया मोड़ आया। चौकीदार की हत्या करने के बाद आरोपी गणेश माझी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला। कहा ज्योतिका हेंब्रम के साथ 9 साल से हमलोग रिलेशनशिप में थे और वह हमको धोखा दे रही थी। वीडियो में उसने एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाये हैं और कहा कि उसने ज्योतिका का बड़ा सिदगी में मर्डर किया है, अब वह सुसाइड करने जा रहा है और उसके घर परिवार और भाई को किसी प्रकार की दिक्क़त नहीं होनी चाहिए।

पुलिस कथित वीडियो में लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है और अबतक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस अधिकारियों ने अनवेरिफायड आरोपों या वीडियो पर विश्वास करने से बचने की सलाह दी है और कहा है कि पूर्ण जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो आजादनगर में गणगोर स्वीट्स के पास दो युवकों ने खुलेआम लहराए हथियार, मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

पत्नी की सरेआम पिटाई कर रहा था आरोपी, जुटने लगी भीड़ तो डराने को लहराए हथियार, कुछ युवकों ने पकड़ने की कोशिश तो हो...

27 अप्रैल को सेंदरा पर्व, दलमा क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह चरम पर

दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने पूजा-अर्चना के बाद की घोषणा, ‘गिरा सकम’ से भेजा गया निमंत्रण, मांदर की गूंज के बीच माहौल पूरी तरह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत