पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस बल के इंस्पेक्टर सूर्या तुबिद की हृदयाघात से मौत

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस बल के इंस्पेक्टर सूर्या तुबिद (58) का निधन हृदयगति रुकने से हो गया। वे टोन्टो थाना अंतर्गत हाथीमंडा के रहने वाले थे, फिलहाल चाईबासा पुलिस लाइन में रहते थे।

रविवार को वे अपने गांव गए थे, जहां देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात 11 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सूर्या तुबिद को दिल की बीमारी थी और महीने में दो बार डायलिसिस होता था।

सोमवार को सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और जवान सदर अस्पताल पहुंचे। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्हें पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसपी अमित रेनू, एएसपी शिवेंद्र कुमार, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज अस्वस्थ; हैदराबाद में चल रहा इलाज​

जमशेदपुर: पारडीह में एन एच 33 स्थित प्रसिद्ध श्री श्री 108 सिद्धेश्वर काली मंदिर के श्री विद्यानंद सरस्वती महाराज जी के अस्वस्थ...

एआई अच्छा सेवक पर मालिक के रूप में खराब है : सरयू राय

जमशेदपुर में डिजिटल क्रांति का नया अध्याय: साकची में ISM रांची सेंटर का भव्य शुभारंभ जमशेदपुर। लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत