राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा 29 दिसंबर को, करनडीह दिशोम जाहेरथान और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

जमशेदपुर : शहर के लिए 29 दिसंबर का दिन बेहद अहम और ऐतिहासिक होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला जमशेदपुर आगमन होगा।

इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को उपायुक्त सहित तमाम वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरीक्षण किया।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारियों व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

बता दें कि 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

इसके बाद आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में भी राष्ट्रपति शिरकत करेंगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, साफ- सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी तरह की कमी न रह जाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में बूथ सशक्तिकरण से लेकर एआई तक दिया गया मार्गदर्शन

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के छह मंडलों में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का...

27 अप्रैल को सेंदरा पर्व, दलमा क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह चरम पर

दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने पूजा-अर्चना के बाद की घोषणा, ‘गिरा सकम’ से भेजा गया निमंत्रण, मांदर की गूंज के बीच माहौल पूरी तरह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत