आखिरकार नीमडीह थाना क्षेत्र के चातरमा गांव में चार महीने से बीमार हाथी की हो गई मौत

चांडिल : सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह थाना के चातरमा गांव की जंगल-तराई के दलदल में फंसे जंगली हाथी की इलाज के दौरान रविवार को अंततः मौत हो गई।

हाथी की मौत की खबर फैलते ही इलाके में मायूसी छा गई। बताया जा रहा है कि हाथी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ था और अत्यधिक भूख व कमजोरी के कारण पास के धान के खेत की कीचड़ में गिर गया था।

दलदल में फंसने के बाद वह उठ नहीं सका। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हाथी को तड़पते देखा और तुरंत इसकी सूचना चांडिल वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की मदद से हाथी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

वन विभाग, पशु चिकित्सकों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास के बावजूद हाथी की हालत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः उसकी मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद ग्रामीणों ने पूजा- अर्चना कर रस्म अदायगी की।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि भूख और कमजोरी से तड़पकर एक जंगली हाथी की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि समय रहते समुचित देखभाल और व्यवस्था होती तो शायद हाथी की जान बचाई जा सकती थी।

चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन ने बताया कि यह हाथी पिछले करीब चार महीने से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। हाथी किस कारण से इस स्थान तक पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल वन विभाग मृत हाथी के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड के चप्परदाग में पिता ने अपने सात दिन के नवजात 58 हजार में बेचा

पुलिस ने किया बरामद, CWC के हवाले कर दिया, मां की दिमागी हालत ठीक नहीं गढ़वा : जिले के डंडा प्रखंड के चप्परदाग का रहने...

सरायकेला जिले के राजनगर में तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई, युवक घायल

राजनगर : सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित छोटानागपुर कॉलेज, हेंसल के समीप रविवार सुबह 6:30 बजे एक...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में डॉक्टरों की सुरक्षा खतरे में, लगातार शोषण व उत्पीड़न का आरोप

जमशेदपुर: शहर के मानगो आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार...

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, बदले गए इन जिलों के DM

पटना। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर बड़े...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading