September 9, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

आखिरकार नीमडीह थाना क्षेत्र के चातरमा गांव में चार महीने से बीमार हाथी की हो गई मौत

आखिरकार नीमडीह थाना क्षेत्र के चातरमा गांव में चार महीने से बीमार हाथी की हो गई मौत

चांडिल : सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह थाना के चातरमा गांव की जंगल-तराई के दलदल में फंसे जंगली हाथी की इलाज के दौरान रविवार को अंततः मौत हो गई।

हाथी की मौत की खबर फैलते ही इलाके में मायूसी छा गई। बताया जा रहा है कि हाथी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ था और अत्यधिक भूख व कमजोरी के कारण पास के धान के खेत की कीचड़ में गिर गया था।

दलदल में फंसने के बाद वह उठ नहीं सका। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने हाथी को तड़पते देखा और तुरंत इसकी सूचना चांडिल वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की मदद से हाथी को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

वन विभाग, पशु चिकित्सकों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास के बावजूद हाथी की हालत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः उसकी मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद ग्रामीणों ने पूजा- अर्चना कर रस्म अदायगी की।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि भूख और कमजोरी से तड़पकर एक जंगली हाथी की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि समय रहते समुचित देखभाल और व्यवस्था होती तो शायद हाथी की जान बचाई जा सकती थी।

चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन ने बताया कि यह हाथी पिछले करीब चार महीने से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। हाथी किस कारण से इस स्थान तक पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल वन विभाग मृत हाथी के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा हुआ है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading