जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ब्राउन शुगर समेत छह अपराधी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने कुल 60 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद ने बताया की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की मानगो पुल के समीप मंदिर के पीछे कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीब बिक्री कर रहे हैं। पुलिस ने यहाँ छापेमारी कर कुल 45 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार लोगों में शिवाजी गोप, सर्जन कुमार, अता मोहम्मद और टुनटुन यादव शामिल हैं। इनमें से तीन अपराधियों के पूर्व में आपराधिक इतिहास रहें है।
वहीँ दूसरी और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने स्लैग रोड न्यू सीतारामडेरा पार्क में छापेमारी कर बादल बनिया और गौरव राम को 15 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
इस मामले में भी गौरव राम का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने फिलहाल सभी छह अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
