स्टेट हैंडलूम एक्सपो- 2025 : गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में गोड्डा के ‘सपना सिल्क’ ने ग्राहकों को किया आकर्षित

जमशेदपुर : 1–14 दिसंबर 2025, तक गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित राज्य हथकरघा प्रदर्शनी में JHARCRAFT द्वारा प्रस्तुत विभिन्न जिलों की पारंपरिक कला और उत्पादों के बीच गोड्डा जिले के ‘सपना सिल्क’ (स्टॉल नंबर 68) ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

‘सपना सिल्क’ के प्रदर्शनी स्टॉल में झारखंड की पारंपरिक तसर सिल्क कला को अत्यंत सुसज्जित रूप से प्रस्तुत किया गया है। यहाँ उपलब्ध हैं—

तसर सिल्क साड़ियाँ, पारंपरिक शॉल

आकर्षक स्टोल, उच्च गुणवत्ता वाले टेक्सटाइल उत्पाद

ये सभी उत्पाद भगैया, गोड्डा के कुशल कारीगर अंजय कुमार एवं स्थानीय बुनकर समुदाय द्वारा निर्मित हैं। प्रदर्शित वस्तुओं का मूल्य ₹1,000 से ₹12,000 के बीच उपलब्ध है, ताकि सभी वर्ग के खरीदार इन पारंपरिक वस्त्रों को सहजता से खरीद सकें। इसके साथ ही स्टॉल पर डिजिटल भुगतान सुविधा की भी व्यवस्था की गई है, जिससे आगंतुक आसानी से खरीदारी कर सकें।

JHARCRAFT द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय हथकरघा प्रदर्शनी स्थानीय कारीगरों को एक बड़ा मंच प्रदान कर रही है, जहाँ न केवल उनके उत्पादों का प्रदर्शन हो रहा है, बल्कि स्वरोज़गार, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक कला संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।अधिक से अधिक लोग प्रदर्शनी में पहुँचकर स्थानीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों को खरीदें और झारखंड की विरासत को संजोने में अपना योगदान दें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत हुई, इलाके में दुर्गंध फैली और प्रशासन ने जांच शुरू की।

जमशेदपुर को मिला आधुनिक ज्ञान केंद्र, “दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी” का भव्य उद्घाटन

==30 हजार पुस्तकों की क्षमता, 120 छात्रों के बैठने की व्यवस्था—प्रतियोगी तैयारी के लिए भी बनेगा प्रमुख केंद्र जमशेदपुर : शहर में शिक्षा और ज्ञान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत