पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां पर सीतारामडेरा थाना पर प्राथमिकी दर्ज
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल ने विगत 28 नवंबर को पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के द्वारा संवाददाता सम्मेलन कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शैतान सोरेन जैसे अपमानजनक शब्द कहने के मामले भारतीय दण्ड संहिता 352 के तहत सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलने पर राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन को उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि समाज में आपसी सदभाव बनी रहे ।
इस प्रतिनिधि मंडल में झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक, झामुमो जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम, झामुमो के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो, झारखंड आंदोलनकारी सपन रॉय, राजन केवर्त, संदीप चक्रवर्ती,प्रकाश चंद्र झा, केपी सिंह, पिंटू लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
