पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा आदर्श ग्राम के उज्ज्वल कुमार रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के निजी सचिव बने

पटमदा: राज्यसभा के उप सचिव उज्ज्वल कुमार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी (एसीसी) ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

यह नियुक्ति आईआरटीएस अधिकारी सुशील गायकवाड़ के प्रतिनियुक्ति काल की समाप्ति के बाद की गई है। उज्ज्वल कुमार अब उनके स्थान पर यह दायित्व संभालेंगे।

उज्ज्वल कुमार (विधायी, वित्तीय, कार्यकारी और प्रशासनिक सेवा, राज्यसभा सचिवालय : 2005) को रक्षा मंत्रालय में उत्तरदायित्व सौंपा गया है। उनका कार्यकाल डिप्टी सेक्रेटरी स्तर पर 9 अक्टूबर 2028 तक या अगले आदेश तक रहेगा।

जमशेदपुर में उपायुक्त रह चुके आईएएस अधिकारी अमित कुमार जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव के पीएस के रूप में कार्यरत हैं। इस प्रकार, पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत बांगुड़दा आदर्श ग्राम निवासी उज्ज्वल कुमार झारखंड के दूसरे अधिकारी हैं, जिन्हें केंद्र सरकार में किसी मंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

केंद्र की मोदी सरकार 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे का प्रतीक: प्रेम रंजन पटेल

नालंदा, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार के भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों पर...

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘तेलंगाना पब्लिक स्कूल’ खोले जाएंगे: मुख्यमंत्री रेड्डी

हैदराबाद, 17 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को रंगा रेड्डी जिले के अरुतला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राज्य द्वारा संचालित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत