झारखंड शराब घोटाला में एसीबी ने वाणिज्यकर आयुक्त अमित कुमार को पूछताछ के लिए किया तलब


रांची। झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले की जांच तेज़ हो गई है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और वर्तमान में वाणिज्यकर आयुक्त अमित कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है।

एसीबी ने उन्हें गुरुवार को समन जारी किया है, जिसके तहत उन्हें शुक्रवार को जांच में शामिल होना है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ से घोटाले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, इससे पहले इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार, आईएएस मनोज कुमार, जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और रामगढ़ के डीसी फैज अहमद मुमताज से पूछताछ की जा चुकी है।

अबतक की जांच में यह सामने आया है कि जब अमित कुमार उत्पाद विभाग में आयुक्त पद पर थे, उस दौरान “विजन” और “मार्शन” नाम की कंपनियों में से एक ने फर्जी बैंक गारंटी प्रस्तुत की थी। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, जिससे अब सवाल उठ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस घोटाले में एसीबी ने पूर्व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, मौज-मस्ती के लिए गार्ड की हत्या कर लूटे ₹3 लाख,तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर...

जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान चोरी की एक घटना ने श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा दिया।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बेको पंचायत की मुखिया चम्पा माझी बेसरा को राज्यस्तरीय सम्मान, मुखिया संघ ने दी बधाई

बेको पंचायत की मुखिया चम्पा माझी बेसरा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यस्तरीय सम्मान मिला और 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

गोइलकेरा में पदस्थापित एएसआइ की ह्रदय गति रूकने से मौत

गोइलकेरा थाना में तैनात एएसआइ हरे राम शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई, पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत