तेजस्वी के गले मिले रामकृपाल, कहा-राजद अपने कृत्यों से शून्य पर होगा समाप्त

पटना। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव सोमवार को राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव से विधानसभा के भीतर गले मिले। बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- राजद शून्य पर जाकर समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद अपने कृत्यों के कारण शून्य पर चला जाएगा। अभी तो वह किसी तरह मुख्य विपक्षी दल का दर्जा बचा पाया है।

सदन के भीतर तेजस्वी यादव से गले मिलने के प्रश्न पर रामकृपाल ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है। पक्ष और विपक्ष की राजनीति होती रहती है। हम उनसे शिष्टाचार के नाते मिलने गए थे। गला मिले। इसमें कोई बुराई नहीं है।

कृषि मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के साथ मेरा क्या संबंध रहा है, पूरी दुनिया जानती है। हम तेजस्वी को बढ़ते हुए देखे हैं। वे मेरे पुत्र के मित्र भी हैं। हमसे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी तेजस्वी से मिले। यही हमारी संस्कृति है।

उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के नेताओं से हमारी प्रतिद्वंद्विता राजनीतिक मंच पर हो सकती है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में इस तरह की प्रतिद्वंद्विता के लिए कोई जगह नहीं होती है। राजनीति से अलग भी लालू प्रसाद के साथ हमारा पारिवारिक संबंध रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में ICSQS-2026 का आगाज़, सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग पर वैश्विक मंथन

जमशेदपुर। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में सस्टेनेबल स्टील उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय International Conference on Sustainable Quality Steelmaking (ICSQS-2026)...

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में लगाई फांसी, कारण स्पष्ट नहीं

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिहार में शक्ति परीक्षण की तैयारी तेज, 24 अप्रैल को फ्लोर टेस्ट; एनडीए के पास मजबूत बहुमत

पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार अब विधानसभा में अपनी ताकत साबित करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 24...

विक्रम शर्मा हत्याकांड में दुमका जेल कनेक्शन सामने आया, फरार आरोपियों पर ₹1 लाख का इनाम

जमशेदपुर : व्यवसायी विक्रम शर्मा की सनसनीखेज हत्या के दो महीने बाद भी इस मामले में शामिल मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत