पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दूसरी बार किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के वर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने 5 सेट में नामांकन जमा किया, जिनमें प्रस्तावक एवं अनुमोदक के रूप में समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी थे। इनमें संरक्षक रामकृष्ण चौधरी (बीजू बाबू), संरक्षक दीपक भालोटिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश सोंथालिया, माहेश्वरी समाज से कमल किशोर लड्ढा, ब्राह्मण समाज के प्रकाश जोशी, खंडेलवाल समाज की मंजू खंडेलवाल, नाई समाज से हरिओम सरोज तथा नारी शक्ति से संगीता शर्मा शामिल रहे।

अपने वक्तव्य में मुकेश मित्तल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, किंतु कुछ “सोशल नक्सल” तत्व संस्था में भ्रम फैलाने और समाज को विभाजित करने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों का वह निरंतर विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज की एकता बनाए रखना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

नामांकन प्रक्रिया में सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी नामांकन निर्धारित नियमों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ स्वीकार किए गए।

अध्यक्ष पद का यह महत्वपूर्ण चुनाव 14 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा। खंडेलवाल, अग्रवाल, माहेश्वरी, ब्राह्मण, ओसवाल जैन तथा नाई समुदायों के पुरुष और महिला सदस्य मतदान करने के पात्र होंगे। यह चुनाव संगठन की मजबूती, एकता और आगामी वर्षों की कार्ययोजना तय करेगा।

चुनाव समिति ने आश्वासन दिया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

मुकेश मित्तल के नामांकन के अवसर पर अनेक समाजसेवी और पदाधिकारी उपस्थित रहे :

दीपक भालोटिया, नंद किशोर अग्रवाल, प्रदीप कुमार मिश्रा, श्रवण देबुका़, सुनील सोनथालिया, पवन अग्रवाल (पप्पी), आकाश शाह, मनोज चेतानी, लाला मूंका, अंकुश जवानपुरिया, महेश छापोलिया, आनंद चौधरी, विमल चौधरी, श्याम सुंदर अग्रवाल, विजय गोयल, अमित सरायवाला, अधिवक्ता सुशील शर्मा, संजय शर्मा, अंकित मोदी, कैलाश केवाल्का, विमल हरुपका, संतोष अग्रवाल, सरत अग्रवाल, रतन सहेरिया, विनोद अग्रवाल, संगीता शर्मा, स्वाति अग्रवाल, राखी शर्मा, रश्मि केवाल्का आदि शामिल थे।

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने सभी सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में मतदान कर समाज के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और एक प्रगतिशील एवं सुदृढ़ संगठन के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।

— पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सोनारी में जुलूस से धारदार हथियार जब्त

जमशेदपुर के सोनारी में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस ने 37 चापड़, एयर पिस्टल और डमी गन जब्त कर संभावित खतरे को टालने के लिए कार्रवाई की।

रिकॉर्ड समय में गेल ने शुरू की टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट को PNG आपूर्ति

जमशेदपुर : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक शुरू कर दी है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत