जमशेदपुर में दिनदहाड़े जेम्स हाउस में लाखों की लूट, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना के बाटा चौक में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक खुले दुकान का फायदा उठाकर जेम्स हाउस नामक दुकान से लाखों के रत्न लेकर फरार हो गया। वारदात के समय दुकान मालिक थोड़ी देर के लिए शौच जाने निकले थे और कर्मचारी भी पड़ोस की दुकान से सामान लेने गया हुआ था। इसी बीच चोर मौके का फायदा उठाते हुए दुकान में घुसा और पेटी का ताला तोड़कर करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के पुखराज, नीलम, पन्ना सहित कई कीमती पत्थर लेकर चंपत हो गया।

वारदात पूरी तरह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है, जिसमें आरोपित का चेहरा और उसकी गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से बाजार के व्यवसायियों में आक्रोश है, क्योंकि चौक बाजार में यह लगातार तीसरी चोरी है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने के कारण अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची, मगर उन्हें व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर कार्रवाई जल्द की जाएगी। व्यापारी संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि लगातार हो रही चोरी रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

ओमान तट पर अमेरिकी हमले में मारे गए मरीन इंजीनियर के परिवार को हरसंभव मदद देगी आंध्र सरकार: मुख्यमंत्री

अमरावती, 12 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ओमान तट के पास जहाज पर हुए मिसाइल हमले में विशाखापट्टनम निवासी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत