सरायकेला जिले के आदित्यपुर हरिओमनगर के पास छिनतई की कोशिश कर रहा युवक धराया, बाइक जब्त

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओमनगर के पास शनिवार को छिनतई की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया।

युवक राह चलती एक महिला का मोबाईल छीनकर भाग रहा था, तभी महिला ने साहस दिखाते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया। महिला की बहादुरी देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने पहले उसे बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की, इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि आरोपी कई दिनों से इस क्षेत्र में सक्रिय था और महिलाओं व युवतियों के साथ छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

शनिवार को भी वह एक महिला का पर्स छीनने में असफल रहा और मौके पर दबोचा गया।

पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। युवक के साथ पुलिस ने उसकी बाइक को भी जप्त कर लिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

CBSE Result 2026 Update: 10वीं का रिजल्ट पहले, 12वीं का बाद में

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने...

टाटा मेन हॉस्पिटल में 63वां क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का समापन, एआई आधारित स्वास्थ्य सेवा पर रहा फोकस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक 63वें वार्षिक क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का सफल आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत