पटमदा के गोबरघुसी में 36 लाख से बनेगा हाई स्कूल, सांसद व विधायक के प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास

पटमदा: पटमदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी में झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से स्वीकृत 4 कमरों के दो मंजिला भवन का शिलान्यास कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। पटमदा के सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, मुखिया प्रतिनिधि खगेंद्र नाथ सिंह व ग्राम प्रधान बेलू सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ा एवं कार्य का शुभारंभ किया। 36 लाख की लागत से स्वीकृत योजना का ठेका जगदंबा बिल्डर्स, चाईबासा को मिला है।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार ने कहा कि इस विद्यालय के पुराने जर्जर भवन को तोड़ने के बाद कमरों की कमी होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। इसकी जानकारी विधायक मगंल कालिंदी को मिलने पर उन्होंने यहां अतिरिक्त 4 कमरों के निर्माण की स्वीकृति दिलाई। कर्मकार ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जनजाति समुदाय के बच्चे इस विद्यालय में अध्ययनरत हैं इसलिए प्लस टू का दर्जा भी दिलाया गया है और संभवतः अगले सत्र से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने विद्यालय के विकास में हर संभव में योगदान देने का आश्वासन दिया। समारोह में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, भाजपा के मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल, उप मुखिया कल्पना पाल, पूर्व सैनिक वीरेंद्र प्रताप सिंह, नीलरतन पाल, सुफल टुडू, स्वपन महतो, सिजेन हेंब्रम, आशुतोष महतो, माणिक महतो, प्रधानाध्यापक उपेंद्र बेसरा, शिक्षक चंद्रशेखर आचार्य, अंब्रेश कुमार, अंजू दत्ता, गौरांगो महतो व सुधांशु महतो आदि मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्र ‘दृष्टि’ की शुरुआत

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय...

दलबदल विरोधी कानून को पूरी तरह से कमजोर कर दिया गया है : शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव

रत्नागिरी, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव ने पार्टी में चल रहे उथल-पुथल और 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर मीडिया से बातचीत की।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत