सिदगोड़ा टाउन हॉल में खाद्यान्न भंडारण व आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर प्रमंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में खाद्यान्न के सुरक्षित रख-रखाव, वैज्ञानिक पद्धति से भंडारण तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के प्रभावी संचालन से संबंधित प्रमंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय खाद्य निगम (FCI) एवं झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFC) के वरीय अधिका शामिल हुए। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को खाद्यान्न भंडारण के वैज्ञानिक मानकों, गोदाम प्रबंधन, क्षति न्यूनीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण, परिवहन समन्वय तथा खाद्यान्न वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ प्रदान की।

प्रशिक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक प्रखंड स्तर पर कार्यरत कर्मी खाद्यान्न की सुरक्षा, उचित स्टॉक पोजीशन, समयबद्ध आपूर्ति, तथा ई-टूल्स के उपयोग द्वारा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक कुशल, व्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाना रहा। अंत में FCI एवं JSFC के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें गोदाम प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CELEBRATORY FIRING IN PALAMAU पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग बनी आफत, दो घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

पलामू : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।...

बंगाल में 2 मई को 15 बूथों पर फिर मतदान, काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तापमान

कोलकाता : बंगाल में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। चुनाव आयोग ने राज्य में बढ़ते बीजेपी और टीएमसी के टकराव के बीच...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पोटका-बागबेड़ा में अवैध बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

जमशेदपुर: अवैध मदिरा की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को पोटका...

जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

जमशेदपुर में जनगणना 2026 की तैयारियां तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और नागरिक 1 मई से स्व-गणना के जरिए अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत