झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर राज सिन्हा को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार

रांची। धनबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिया जाएगा। राज सिन्हा धनबाद विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उनके जरिये किए गए उत्कृष्ट कार्यों और क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी समर्पण भावना को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट विधायक को 51 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। यह सम्मान राशि राज्यपाल प्रदान करेंगे। इसके अलावा प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो भी प्रदान किया जाएगा। इन्हे वर्ष 2025 के लिए भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राज सिन्हा 2014 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने और उन्होंने कांग्रेस के मन्नान मल्लिक को 52,000 से भी अधिक वोटों से हराया था। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी उन्होंने मन्नान मल्लिक को 30,000 से अधिक वोटों से हराया। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अजय कुमार दुबे को 48 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी।

ाुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मोमेंटो के साथ 21,000 रुपए की सम्मान राशि प्रदान करेंगे। इस साल विधानसभा के छह कर्मियों को उत्कृष्ट कर्मी का सम्मान दिया जाएगा। इन सभी कर्मियों को स्वर्गीय कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इन उत्कृष्ट कर्मियों को मिलेगा सम्मान : संतोष कुमार सिंह- संयुक्त सचिव- नीलम कुजूर- प्रशाखा पदाधिकारी-मो. शाहिद हैदर- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी-राकेश कुमार सिंह-पर्यवेक्षक उद्यान-मन्नु राम-अनुसेवक-रवीन्द्र पाल- अनुसेवक

चयन समिति में ये रहे शामिल : उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित उनके आवास पर बुधवार को हुई। समिति के सदस्य के रूप में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, स्टीफन मरांडी, रामचंद्र सिंह, नवीन जायसवाल, पत्रकार दीर्घा समिति के संयोजक आनंद मोहन, विधानसभा के प्रभारी सचिव-सह-सदस्य सचिव माणिक लाल हेम्ब्रम मौजूद रहे।

समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहेंगे शामिल : झारखंड विधानसभा की ओर से 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम : समारोह को दो सत्रों में बांटा गया है। पहले सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि दूसरे सत्र में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस मौके पर बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौर और हास्य कवि दिनेश बावरा अपनी प्रस्तुति देंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

साकची में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन

साकची के काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जहां प्लाइवुड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावट के कई उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जादूगोड़ा। यूसील के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राखा कॉपर...

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत