रामगढ़ के युवाओं को रोजगार के साथ खेल से भी जोड़ें : मनीष जायसवाल

रामगढ़। रामगढ़ जिले में युवाओं को रोजगार के साथ खेल से भी जोड़ें। उन्हें विकास योजनाओं का लाभ दें, तभी समाज का उत्थान होगा। यह बातें बुधवार को समाहरणालय में आयोजित डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-आॅर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (दिशा) की बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने कही। सांसद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और विकास योजनाओं की समीक्षा हुई। पोटो हो खेल विकास योजना के तहत संचालित खेल मैदानों की सूची मांगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल की दिशा में आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

सांसद ने जेएसएलपीएस से संचालित सखी मंडलों को मजबूत करने, रोजगार से अधिक से अधिक जोड़ने को का निर्देश दिया। विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की मररम्मति, नए कनेक्शन को त्वरित निष्पादित करने का निर्देश दिया। सामाजिक सुरक्षा शाखा अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय और राज्य पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया। मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों को आ रही परेशानियों को दूर करने को कहा।? प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सांसद के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट इंपैक्ट, पाठ्यपुस्तक वितरण, पोशाक, डीबीटी आदि की जानकारी लेते हुए ससमय कार्यों को संचालित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने मध्यान भोजन को लेकर विद्यालयों में निर्धारित रोस्टर का अनुपालन सुनिश्चित करने, सभी विद्यालयों की दीवारों पर मध्यायन भोजन का रोस्टर अंकित होना सुनिश्चित करने को कहा। समेकित बाल विकास योजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा के क्रम में सांसद ने वर्तमान में सरकारी भवनों तथा निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की जानकारी ली।

स्वास्थ्य विभाग की योजना पर हुई चर्चा : स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में सांसद की ओर से सदर अस्पताल रामगढ़ सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। मौके पर उन्होंने सामान्य डिलीवरी आदि का प्रचार प्रसार करने, नियमित टीकाकरण अभियान, ट्रॉमा सेंटर को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ से वर्तमान में जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित जलापूर्ति योजनाओं की जानकारी ली गई। एनएचएआई के अधिकारियों से चूट्टूपालू घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर सांसद द्वारा कार्यों को गंभीरता से लेने तथा तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

साकची में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन

साकची के काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन हुआ, जहां प्लाइवुड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावट के कई उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर शुक्रवार से शुरू होगा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगी शुरुआत, सर्वे के बाद बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेदारी, शनिवार तक पूरा करना है काम बागबेड़ा क्षेत्र...

स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत