‘संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के लिए निराधार आरोप’, जज-ब्यूरोक्रेट्स समेत 272 हस्तियों का राहुल गांधी को खुला पत्र

नई दिल्ली। देश की 272 हस्तियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस सांसद के खिलाफ खुला पत्र लिखने वाली हस्तियों में 16 रिटायर्ड जज, 14 पूर्व राजदूत और 123 सेवानिवृत्त नौकरशाह शामिल हैं। पत्र में चुनाव आयोग समेत देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी पर चिंता जताई गई है। इसमें कहा गया है, “भारत का लोकतंत्र आधारभूत संस्थाओं के विरुद्ध जहरीली बयानबाजी से हमले का शिकार हो रहा है। कुछ नेता, वास्तविक नीतिगत विकल्प पेश करने के बजाए अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत भड़काऊ और निराधार आरोपों का सहारा लेते हैं।” इस पत्र में कहा गया है, “भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और उपलब्धियों पर सवाल उठाए गए। न्यायपालिका की निष्पक्षता, संसद और उसके संवैधानिक पदाधिकारियों पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम करने के प्रयास किए गए। अब चुनाव आयोग अपनी ईमानदारी और प्रतिष्ठा पर व्यवस्थित और षड्यंत्रकारी हमलों का सामना कर रहा है।”
272 हस्तियों ने एक सुर में राहुल गांधी की तरफ से लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों की कड़ी आलोचना की।
उन्होंने पत्र में लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता ने बार-बार चुनाव आयोग पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो मिला है वह एक परमाणु बम है और जब यह फटेगा, तो चुनाव आयोग के पास छिपने की कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने यह भी धमकी दी है कि चुनाव आयोग में ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, वह उसे बख्शेंगे नहीं।”
रिटायर्ड अधिकारियों ने पत्र में आगे लिखा, “इतने तीखे आरोपों के बावजूद उन्होंने निराधार आरोप और अपनी जवाबदेही से बचने के लिए निर्धारित शपथपत्र के साथ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।”
सभी हस्तियों ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया को भी सही ठहराया। उन्होंने पत्र में लिखा, “ईसीआई ने अपनी एसआईआर कार्यप्रणाली को सार्वजनिक रूप से साझा किया है। अदालत की निगरानी वाले तरीकों से सत्यापन हुआ। अयोग्य नामों को हटाया और नए योग्य मतदाताओं को जोड़ा है।”
विपक्ष के आरोपों पर इन सभी ने एक सुर में कहा, “ये आरोप संस्थागत संकट की आड़ में राजनीतिक हताशा को छिपाने का एक प्रयास हैं।”
इस पत्र पर सभी 272 हस्तियों ने हस्ताक्षर किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज आदर्श कुमार गोयल और हेमंत गुप्ता के अलावा कर्नाटक के पूर्व चीफ जस्टिस और केरल, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब व दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों के भी हस्ताक्षर हैं।
इसके अलावा, पूर्व रॉ चीफ संजीव त्रिपाठी, पूर्व एनआईए डायरेक्टर योगेश चंदेर मोदी, कई राज्यों के पूर्व डीजीपी, आईटीबीपी के पूर्व डीजी आरके पचनंदा, यूनेस्को के पूर्व डायरेक्टर किशोर राव, कई केंद्रीय विभागों और राज्यों के पूर्व सचिव और आयकर विभाग के कई रिटायर्ड अधिकारियों ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में सगाई से पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

परिजन बोले- लगातार दबाव और मानसिक उत्पीड़न से उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट और वीडियो कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की...

शेयर बाजार में भारी नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कदमा के रामनगर का मामला , 4-5 लाख रुपये के...

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-7 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय बीटेक छात्र अंकित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गुवा में रांजाबुरु खदान के खिलाफ उग्र हुआ आंदोलन, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

गुवा: गुवा क्षेत्र में सेल की रांजाबुरु खदान परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। रोजगार और पर्यावरण संरक्षण की मांग...

सबसे अधिक ड्रॉपआउट बच्चों का नामांकन कराने वाले को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित : उपायुक्त

जमशेदपुर : उपायुक्त ने कहा कि ‘स्कूल रुआर 2026’ अभियान को व्यक्तिगत रुचि लेकर सफल बनाया जाए। केवल आंकड़ों को तकनीकी रूप से सही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत