जमशेदपुर : मंगलवार को राँची स्थित राज भवन में कुड़मी सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से मिल कर उन्हें 23 नवंबर 2025 को जमशेदपुर रीगल मैदान में कुड़मी समाज द्वारा बांदना पर्ब में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
महामहिम राज्यपाल ने कहा कि वह आने की हरसंभव कोशिश करेंगे।
मौके पर झारखण्ड आंदोलनकारी हरमोहन महतो, कुड़मी सेना के केन्दीय अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, कुड़मी विकास मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार एवं पिंकी महतो उपस्थित थे।
