अमेरिका ने भारत-चीन समेत विभिन्न देशों के 32 संस्थानों और व्यक्तियों पर लगाए प्रतिबंध

Restriction : अमेरिका ने बुधवार को भारत, चीन और कई अन्य देशों के 32 संस्थानों और व्यक्तियों के खिलाफ, ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े होने के आरोप में प्रतिबंध लगाए हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ईरान के मिसाइलों और अन्य हथियारों के आक्रामक विकास को रोकना है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिका आज ईरान, चीन, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, भारत और अन्य क्षेत्रों में स्थित 32 संस्थानों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा रहा है, जो ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) उत्पादन में सहायता देने वाले विभिन्न आपूर्ति नेटवर्कों से जुड़े हैं।”

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम ईरान द्वारा परमाणु प्रतिबद्धताओं के ‘महत्वपूर्ण उल्लंघन’ के जवाब में सितंबर में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों और अन्य पाबंदियों को फिर से लागू करने के अनुरूप है।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के आतंकवाद और आर्थिक खुफिया मामलों के अवर सचिव जॉन के. हरली ने कहा कि ईरान वैश्विक वित्तीय प्रणाली का दुरुपयोग कर अपने परमाणु और पारंपरिक हथियार कार्यक्रमों के लिए धन शोधन और आवश्यक सामग्रियों की खरीद करता है।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर, अमेरिका ईरान पर अधिकतम दबाव बना रहा है ताकि वह अपने परमाणु खतरे को समाप्त करे।”

कहा, “अमेरिका यह भी उम्मीद करता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को पूरी तरह लागू करेगा ताकि ईरान की वैश्विक वित्तीय प्रणाली तक पहुंच को रोका जा सके।”

वित्त मंत्रालय ने बताया कि भारत स्थित ‘फार्मलेन प्राइवेट लिमिटेड’ का संबंध संयुक्त अरब अमीरात स्थित ‘मार्को क्लिंगे’ नामक कंपनी से पाया गया है, जिसने कथित तौर पर सोडियम क्लोरेट और सोडियम पर्क्लोरेट जैसी सामग्रियों की आपूर्ति में मदद की थी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका तीसरे देशों में स्थित संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने सहित, उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करता रहेगा ताकि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और यूएवी कार्यक्रमों के लिए उपकरणों और सामग्रियों की खरीद के प्रयासों को उजागर, बाधित किया जा सके और रोका जा सके। मंत्रालय ने कहा कि ईरान की ये गतिविधियां क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता दोनों के लिए खतरा हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में कार और टाटा एलपीटी ट्रक मे टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार तीनों नाबालिग

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह में कार और टाटा एलपीटी ट्रक मे टक्कर हो गईं। संयोग से कार सवार तीनों नाबालिग बाल-...

हजारीबाग विष्णुगढ़ के चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम की हत्या, मां भी शामिल

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बा गांव में हुई 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत