बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन के खिलाफ विस्थापित अप्रेंटिस संघ सांसद ढुल्लू महतो के आवास के बाहर धरना पर बैठे

सांसद के सकारात्मक आश्वासन के बाद खत्म हुआ विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन

धनबाद : बाघमारा के चिटाही स्थित धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के आवास के बाहर विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्य धरना पर बैठ गए।

विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सुमन कुमार ने कहा कि बोकारो इस्पात संयंत्र के स्थापना काल से जमीन देने वालो को नौकरी देना था लेकिन विस्थापितों के आश्रितों को नौकरी नहीं मिली।

आश्रितों को नौकरी देने के नाम पर करीब 1500 लोगों को दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाना था। दो वर्ष का प्रशिक्षण 8 वर्ष में पूरा हुआ लेकिन नौकरी नहीं मिली। अप्रैल 2025 में जब विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने आंदोलन किया तब बर्बरतापूर्ण तरीके से एक साथी प्रेम प्रसाद की मौत हो गई।

सुमन कुमार ने कहा कि उस वक्त सांसद ढुल्लू महतो ने पहल की थी और आश्वासन दिया था। तब आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था। सात माह बाद भी किसी भी व्यक्ति को बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने नौकरी नहीं दी। प्रेम प्रसाद के स्मारक के लिए बीस डिसमिल जमीन भी आवंटित नहीं किया गया।

विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के आवास चिटाही में धरना पर बैठ गए। विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों के साथ वार्ता हुई इसके बाद सांसद ढुल्लु महतो के सकारात्मक आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव होगा

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव आयोजित होगा जहां देशभर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत