जमशेदपुर के बिरसानगर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तीन सशस्त्र अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
जमशेदपुर: शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में तीन हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार दोपहर एक ठेकेदार के कार्यालय से करीब 10 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ह।. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने भागने के क्रम में हवाई फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी के नेतृत्व में बिरसानगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार लेबर पेमेंट के लिए कंपनी के मालिक पंकज कुमार सिंह अपने दफ्तर में पैसे गिन रहे थे। उसी दौरान हथियारबंद अपराधी ऑफिस के अंदर घुसे और हथियार के बल पर 10 लाख रूपये लूटकर फरार हो गए।
मालूम हो कि हाल के दिनों में शहर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।
